फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : स्वामी यतींद्रानंद गिरी बोले- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से हटाया जाए मुस्लिम शब्द

Mon, 15 Aug 2022 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News : उत्तराखंड से बनारस पहुंचे स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि धर्म निरपेक्षता का अर्थ है कि जहां धर्म नहीं है, वहां अधर्म है। धर्म निरपेक्षता दीमक है और इसने देश को खोखला कर दिया। अल्पसंख्यक के नाम पर जिस तरह से रेवड़ी बांटी गई है, वह अब बंद होनी चाहिए। 
विज्ञापन
महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय भारत सरकार के अनुदान से चलता है। इसमें से मुस्लिम शब्द हटाया जाना चाहिए। मदरसों को स्कूलों में बदल देना चाहिए। 

विज्ञापन


रविवार को अखिल भारतीय संत समिति की ओर से ब्रह्मर्षि आवास पर आयोजित बैठक में उत्तराखंड से बनारस पहुंचे स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि धर्म निरपेक्षता का अर्थ है कि जहां धर्म नहीं है, वहां अधर्म है। धर्म निरपेक्षता दीमक है और इसने देश को खोखला कर दिया। अल्पसंख्यक के नाम पर जिस तरह से रेवड़ी बांटी गई है, वह अब बंद होनी चाहिए। 

देश में एक समान नागरिक संहिता लागू हो। सनातन धर्म में शस्त्र और शास्त्र की उपासना का विधान रहा है। देश में ऐसी ही एक समान शिक्षा प्रणाली और पाठ्यक्रम लागू होना चाहिए। शिक्षा में किसी भी तरह का भेद नहीं होना चाहिए। धर्म मंजिल है, रास्ता नहीं है, हिंदुओं की सहिष्णुता ने उसका बहुत नुकसान किया है। धर्म विरोधी कार्यों का अब प्रतिकार करने का समय आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें