शनिवार रात करीब सवा बारह बजे अचानक तेज आंधी शुरू हो गई। इससे शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर पेड़ टूटकर बीच सड़क गिर गए। हवा इतनी तेज चल रही थी कि डर के मारे लोगों ने घर की खिड़कियां-दरवाजे बंद कर लिए। करीब 15-20 मिनट के बाद जब हवा की रफ्तार थमी तब जाकर माहौल सामान्य हुआ।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार प्री मानसून की दस्तक के बाद अगले सप्ताह यानी 25 जून तक रुक रुककर तेज हवा संग बूंदाबांदी के साथ ही बारिश के होते रहने के आसार हैं। मानसून कोलकाता के आगे धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इस बार अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।