फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather Update: अंतिम दिन खूब तपा जेठ, आज भी गर्मी से राहत नहीं, जानिए कब बदलेगा मौसम

Mon, 05 Jun 2023 10:23 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में अब धूप और गर्मी का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है। पूरे इलाके में लगातार तापमान में वृद्धि का अनुमान है। सोमवार सुबह से ही सूर्य की प्रखर किरणों ने धरती को तपाना शुरू कर दिया है। तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहने के आसार है। 
विज्ञापन
वाराणसी में पड़ रही भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में जेठ के अंतिम दिन सूरज की तपन ने पूर्णिमा को अपना चरम रूप दिखलाया। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ही अधिक हुआ था और 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, इसके उलट न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 26 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आज भी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। पुरवा हवाओं के बीच सुबह से सूर्य की प्रखर किरणों ने धरती को तपाना शुरू कर दिया है। तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहने के आसार है।

विज्ञापन


रविवार शाम आई आंधी के बाद रात में गर्मी का अहसास कम हुआ। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सात-आठ जून तक मानसून के केरल में दस्तक देने के आसार हैं। इसके बाद जून के अंतिम सप्ताह तक वाराणसी में प्री मानसून का असर देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: दर-दर की ठोकरें खा रही युवती; प्रेमी ने ठुकराया, मां-बाप ने घर से भगाया, प्यार के चंगुल में फंसकर हुई लाचार

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रविवार को अन्य दिनों की तुलना में दिन में धूप बहुत तेज रही। वहीं शाम को करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने और धूल उड़ने से शहरी, ग्रामीण इलाकों में लोगों को सड़क पर रुकना पड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें