गौर गांव स्थित एक महाविद्यालय के समीप रविवार की सुबह एक युवती अचेत मिली। सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने अचेतावस्था में युवती को देख कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती के मुंह पर पानी के छींटे मारी तो वह होश में आई। युवती देखने में मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही थी। पुलिस की पूछताछ में युवती ने अपना नाम नीतू और पिता का नाम पप्पू निवासी विशुनपुरा (लालपुर ) बताया। युवती गौर गांव में कैसे आई, यह बताने में असमर्थ रही। पुलिस उसे ऑटो में बैठाकर उसके घर भेज दी।
ये भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी दोषी या निर्दोष; अवधेश राय हत्याकांड में फैसला आज, 32 साल पहले दिनदहाड़े छलनी कर दिए गए थे
बच्चा अगवा करने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह की तीन महिलाओं सहित पांच सदस्यों को रविवार को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। पांचों को झारखंड के कोडरमा से गिरफ्तार कर 60 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस वाराणसी ले आई थी। झारखंड के कोडरमा जिले के जगवीर बरनवाल, गुड़िया देवी, संतोष साव, संगीता देवी और अनुराधा देवी को बीते शुक्रवार को कमिश्नरेट की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पांचों आरोपियों के पास से मिर्जापुर और प्रयागराज से अगवा किए गए दो बच्चे बरामद किए गए थे।
शनिवार को दोनों बच्चों और पांचों आरोपियों को लेकर पुलिस वाराणसी पहुंची। पुलिस के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में झारखंड और राजस्थान के अलग-अलग जिलों में दबिश जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्य भी गिरफ्त में होंगे। बीते 23 मई से अब तक बच्चा अगवा करने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह के 15 सदस्यों को झारखंड और राजस्थान से गिरफ्तार कर पुलिस पांच बच्चों को बरामद कर चुकी है।