वाराणसी समेत आसपाल के जिलों में बादलों की सक्रियता का रुख बना हुआ है। रविवार देर शाम वाराणसी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात हुई। रात में भी रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही।
वाराणसी समेत आसपाल के जिलों में बादलों की सक्रियता का रुख बना हुआ है। रविवार देर शाम वाराणसी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात हुई। रात में भी रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही। इस कारण सोमवार सुबह से ही मौसम खुशनुमा बना हुआ है। उमस और गर्मी का एहसास नहीं है। सुबह नौ बजे वाराणसी का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हवा 9-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। इधर, गंगा का दो सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा है। इस पूरे सप्ताह बादलों की सक्रियता और बारिश का दौर होने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में लोकल हीटिंग में इजाफा होने के बाद मौसम बदलेगा और बादल बूंदाबांदी भी कराएंगे।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार लोकल हीटिंग के कारण बरसात हुई है। देर शाम को शहर के कई इलाकों में कहीं तेज और कहीं हल्की बरसात हुई। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। धान की नर्सरी को संजीवनी मिली है। किसानों को अब आगामी दिनों में तेज वर्षा होने की उम्मीद है।