फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : दिन में धूप ने दिलाई ठंड से राहत, 16 डिग्री के पार पहुंचा पारा; हवा की रफ्तार हुई कम

Thu, 09 Jan 2025 03:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Weather Update : वाराणसी में दो दिन बाद धूप के दर्शन हुए तो छतों और बरामदों में लोगों की बैठकी हुई। बुजुर्गों और बच्चों ने थोड़ी राहत की सांस ली। देर रात होते ही गलन फिर बरकरार हो गई थी।
विज्ञापन
वाराणसी में भीषण ठंड के बीच घाट पर माैजूद युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिन में धूप निकलने से बुधवार को लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम में हुए बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान बढ़कर 16.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से कम होकर 11.8 पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


जनवरी महीने के आठ दिन में अब तक मौसम में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी दिन में धूप होने से राहत मिल रही है तो कभी बदल छाने से तापमान में कमी हो रही है। इस बीच बुधवार को मौसम साफ रहा तो हवा की रफ्तार भी बहुत कम रही। धूप निकलने से लोगों को राहत भी हुई। 

कई दिनों बाद मौसम साफ होने से घाटों पर भी मंगलवार की तुलना में चहल-पहल थोड़ी ज्याद रही। दिन का मौसम साफ होने का असर यह भी रहा कि शाम को ठंड भी थोड़ी कम रही। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. राजीव भाटला ने बताया कि दो दिन मौसम फिलहाल ऐसे ही बने रहने के आसार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें