मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार 22 मई तक तीखी धूप और गर्मी का असर ऐसे ही देखने को मिलेगा। मानसून धीरे-धीरे बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इस वजह से यहां एक पश्चिमी विक्षोभ बनने की भी संभावना है। इस वजह से अगले सप्ताह से धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के भी आसार हैं।