फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी समेत पूर्वांचल में कल से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, आंधी-बारिश के भी आसार

Mon, 13 Mar 2023 10:06 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

होली के बाद से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 8 मार्च को बूंदाबांदी और पछुआ हवाएं चलने से सुबह-शाम सिहरन बढ़ गई थी। इसके बाद दिन में तीखी धूप और हवा न चलने से गर्मी का अहसास होने लगा। इस बीच मंगलवार से एक बार फिर मौसम पलटी मारेगा। 
विज्ञापन
वाराणसी में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली बीतने के बाद वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में दिन में तीखी धूप और हवा न चलने से गर्मी का अहसास होने लगा है। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी है। इस बीच मंगलवार से एक बार फिर मौसम पलटी मारेगा। 14 से 17 मार्च तक वाराणसी और आसपास के जिलों में तेज हवा, धूल भरी आंधी के साथ ही बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ही इसकी मुख्य वजह है। होली के बाद से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आठ मार्च को बूंदाबांदी और पछुआ हवाएं चलने से सुबह-शाम सिहरन बढ़ गई थी। इधर शनिवार की तरह रविवार को भी सुबह से ही तीखी धूप से लोग परेशान रहे।

सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान

आज मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 17.8 रिकॉर्ड किया गया।

30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 14 मार्च से मौसम फिर बदलेगा। 16 मार्च तक बादलों की आवाजाही के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और फिर तीखी धूप होने और गर्मी बढ़ने की संभावना हैं।  
विज्ञापन

 20 मार्च के बाद बढेगा तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक,  20 मार्च के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा और तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा। अनुमान है कि मई में पारा 40 डिग्री के करीब तक पहुंच सकता है। अगले 15 से 20 दिन में मई-जून की तरह सूरज के तपने के आसार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें