बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 14 मार्च से मौसम फिर बदलेगा। 16 मार्च तक बादलों की आवाजाही के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और फिर तीखी धूप होने और गर्मी बढ़ने की संभावना हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 मार्च के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा और तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा। अनुमान है कि मई में पारा 40 डिग्री के करीब तक पहुंच सकता है। अगले 15 से 20 दिन में मई-जून की तरह सूरज के तपने के आसार हैं।