अभी मौसम का मिजाज यह है कि शाम बजे से सुबह तक सामान्य से हल्की ठंड है। दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने लगती है। पिछले एक हफ्ते से ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि अब सीजन में इससे अधिक तापमान सप्ताह भर में नजर आने लगेगा। फरवरी माह के दूसरे पखवारे से गलन का असर खत्म होने के बाद से गर्मी का दिन प्रतिदिन असर बढता जा रहा है।