सुबह से ही जिस तरह का मौसम बना है, उसको देखते हुए मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश की संभावना जताई है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
मंगलवार आधी रात के बाद से ही चल रही हवा की रफ्तार बुधवार सुबह बढ़ने और रूकरुक कर बुंदाबादी होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। इस वजह से गर्मी से तो राहत मिली लेकिन हवा में अन्य दिनों की तुलना में नमी ज्यादा है,इस कारण सिहरन जैसा अहसास भी हो रहा है।
इधर सुबह से ही जिस तरह का मौसम बना है, उसको देखते हुए मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश की संभावना जताई है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मानसून जो कि दिल्ली की ओर चला गया है, उसके बुधवार शाम से एक बार फिर यहा सक्रिय होने के आसार है। इसके बाद से हल्की से तेज बारिश की भी संभावना है।