फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: काशी में प्री मानसून, दिन का पारा 40 के पार, रात में बारिश से 21.3 डिग्री पर पहुंचा; जानें खास

Fri, 09 May 2025 05:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

IMD Alert: वाराणसी में कुछ दिनों से माैसम में बदलाव दिख रहा है। बीती रात आंधी-बारिश से लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की है। ग्रामीण इलाकों में आंधी से कई स्थानों पर पेड़ और खंभे गिर गए थे।
विज्ञापन
वाराणसी में हुई थी झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Weather: काशी में प्री मानसून का दौर शुरू हो गया है। मौसम ऐसा हो गया है कि दिन में प्रचंड गर्मी से पारा 40 डिग्री के पार और रात में बारिश से तापमान 21 डिग्री तक आ जा रहा है। 

विज्ञापन


गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस चला गया, वहीं बुधवार देर रात को दो घंटे में करीब सात मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गई। इससे रात ठंडी हो गई, जिससे न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री तक दर्ज किया गया। इससे प्रदेश की दूसरी सबसे ठंडी रात बनारस की रही।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्री मानसून का ही प्रभाव है। पछुआ कमजोर हो गई है, लेकिन बीते कई दिनों से बह रही पुरवा नमी के साथ बनारस में बारिश करा रही है। हालांकि अब पुरवा कमजोर हो गई है, जिससे बृहस्पतिवार को गर्मी बढ़ गई।
विज्ञापन


15-20 दिनों तक ऐसा ही रह सकता है मौसम
प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि प्री मानसून में ऐसा ही देखा जाता है कि पूरे दिन भयानक गर्मी पड़ती है, लेकिन यदि वातावरण में नमी होती है तो शाम तक बादल भी जमकर बरसते हैं। ऐसा ही फेज बनारस में चल रहा है। अभी 15-20 दिनों तक ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। 

बीच-बीच में लगातार भीषण गर्मी पड़ेगी तो कभी बारिश जैसी स्थिति होगी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जिले में आज तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान लगाया गया है। साथ ही बिजली भी तड़केगी। इसके बाद मौसम सामान्य होगा, लेकिन फिर मौसम करवट लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें