वाराणसी में तीन दिन तक उत्तर पश्चिमी नम हवाओं के चलने से जहां सुबह और शाम सिहरन जैसा अहसास हो रहा था, वहीं अब हवा ठप हो गई है। मंगलवार को भी सुबह जब धूप निकली तो गर्मी साथ लेकर आई। सुबह होते ही अब गर्मी का अहसास होने लगा है।
दिन में धूप इतनी तीखी हो रही है कि गर्मी भी बढ़ने लगी है। सोमवार को इसी वजह से तापमान भी बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अब आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार है। शुक्रवार से रविवार तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही पछुआ हवा भी चल रही थी। सोमवार से मौसम बदल गया।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक अभी फिलहाल इस सप्ताह तक धूप तेज ही रहेगी और गर्मी भी अधिक बढ़े रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 की जगह सोमवार को 34.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। साथ ही न्यूनतम तापमान 17.5 की जगह 16.5 रिकार्ड किया गया