सोमवार की सुबह नम हवाओं के चलने और बादलों की आवाजाही से मौसम खुशनुमा हो गया। जिस तरह से बादल दिख रहे हैं,उससे तेज हवा और बूंदाबादी की संभावना जताई जा रही है।
पूर्वांचल समेत वाराणसी में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार की सुबह नम हवाओं के चलने और बादलों की आवाजाही से मौसम खुशनुमा हो गया। जिस तरह से बादल दिख रहे हैं,उससे तेज हवा और बूंदाबादी की संभावना जताई जा रही है।
इधर दो दिन से पुरवा हवाओं के चलने के कारण तेज धूप, गर्मी से परेशान लोगो को सोमवार की सुबह थोड़ी राहत मिली। भोर से चल रही नम हवाओं से गर्मी से राहत भी मिल गई। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इधर एक दो दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं। तापमान में भी उतार चढाव देखने को मिल सकता है।