फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कूड़ा ढोने वाले वाहनों और ड्राइवर की ऑनलाइन मॉनीटरिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने कूड़ा ढोने वाले वाहनों और ड्राइवर की ऑनलाइन मॉनीटरिंग शुरू कर दी है। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि घरों से कूड़ा उठ रहा है या नहीं इसके लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। अब घर से कूड़ा उठते ही कंट्रोल रूम में सूचना पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि वेस्ट सॉल्यूशन के कंट्रोल रूम में वेब एप्लीकेशन व मोबाइल एप्लीकेशन से कूड़ा वाहनों की ऑनलाइन ट्रैंकिंग की जाएगी। सभी कूड़ा वाहनों का रूट प्लान व समय तय किया गया है। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि ड्राइवरों के घर से डंपिंग स्थान तक के रूट की पूरी तरह से मॉनीटरिंग की जाए। सभी कूड़ाघरों को और बेहतर बनाने के लिए मानचित्र व कार्ययोजना बनाएं। कूड़ाघर के फर्श पक्के और छत ढंके होगी चाहिये। वाराणसी वेस्ट साल्यूशन के कंट्रोल रूम के डाटा को स्मार्ट काशी एप व स्मार्ट सिटी पोर्टल से एकीकृत किया जाए। कंट्रोल रूम को बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए स्मार्ट सिटी ऑफिस में ही स्थानान्तरित कर सकते हैं। कूड़ा ढोने वाले वाहनों में लगे पीए सिस्टम को निर्धारित वाल्यूम सेट कर बजाना चाहिए।
शौचालय में रेट बोर्ड नहीं मिलने पर कार्रवाई
नगर आयुक्त ने रविवार को कूड़ाघर का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने वाराणसी वेस्ट साल्यूशन के कंट्रोल रूम और मलदहिया स्थित शौचालय का निरीक्षण किया। यहां शौचालय में रेट बोर्ड नहीं था। इसके लिए तत्काल रेट बोर्ड लगाने को कहा। इस लापरवाही के लिए केयर टेकर को हटाने व शीशा हटाकर सेल्ड एडहेसिव मिरर शीट लगाने को कहा। बताया कि शौचालय के बाहर टूटी फर्श की जगह इंटरलॉकिंग कर गमले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें