फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: बादलों की आवाजाही से बदला मौसम, औसत से चार डिग्री सेल्सियस नीचे आया पारा; मिली राहत

Fri, 21 Jun 2024 10:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक, मानसून सक्रिय हो गया है और बिहार में दस्तक दे दी है। बनारस में 25 जून तक मानसून की बारिश के आसार है।
विज्ञापन
छांव के बाद घाट पर सुहाना मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो दिनों से बादलों की आवाजाही और नम हवाओं के असर से शुक्रवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में भी लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान औसत से 4 डिग्री सेल्सियस कम हो गया।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह बंगाल में अटकने के बाद मानसून अब फिर सक्रिय हो गया है। धीरे-धीरे मानसून के आगे बढ़ने का असर है कि पूर्वांचल में मौसम का मिजाज खुशनुमा हो गया। शुक्रवार को सुबह से ही नम हवाएं चलती रहीं और बादलों की आवाजाही देखने को मिली। 

शाम को घने बादल छा गए और तेज हवा चली तो लगा कि बारिश होगी, लेकिन गर्मी से हल्की राहत मिली। हालांकि उमस कम नहीं थी। लोग चहारदीवारी के अंदर भी पसीने से तरबतर होते रहे। गुरुवार को अधिकतम तापमान जहां 39.3 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार को 38.5 रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 25.6 से कम होकर 23.5 पर आ गया। न्यूनतम तापमान औसत से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें