फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: वाराणसी में बूंदाबादी से बदला मौसम का मिजाज, और बढ़ेगी ठंड, क्या बोले मौसम विभाग के वैज्ञानिक ?

Sat, 21 Jan 2023 09:28 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 पिछले दो दिन से दिन में तेज धूप और हवा की रफ्तार कम होने से लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे थे लेकिन मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ही कुछ जगहों पर 26 जनवरी तक बादल छाने और बूंदाबादी के आसार हैं। इस वजह से ठंड एक बार फिर से बढ़ सकती है।
विज्ञापन
वाराणसी मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी कोहरा तो कभी पछुआ हवा चल रही है। ठंड भी बढ़ रही हैं। शनिवार को भोर में हुई बूंदाबादी से तो मौसम का मिजाज बदल गया। नम हवाओं के साथ हुई बूंदाबादी से एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। पिछले दो दिन से दिन में तेज धूप और हवा की रफ्तार कम होने से लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे थे लेकिन मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ही कुछ जगहों पर 26 जनवरी तक बादल छाने और बूंदाबादी के आसार हैं। इस वजह से ठंड एक बार फिर से बढ़ सकती है।

विज्ञापन


दो दिन से दिन में अच्छी धूप हो रही है। शाम को भी गलन कम हो गई है। बृहस्पतिवार की तरह ही शुक्रवार को भी दिन में हवा की रफ्तार कम रहने के कारण धूप असरदार रही। इसका असर घाटों, रेलवे स्टेशनों और कालोनियों में देखने को मिला। कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में बैठकर लोग धूप सेंकते रहे। इधर शाम को भी हवा में नमी कम होने की वजह से ठंड भी कम रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान भी बढ़कर 22.0 डिग्री सेल्यिस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि 22 जनवरी तक ऐसे ही मौसम रहने के आसार हैं। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें