फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप फटने से वरुणा पार में पानी का गहराया संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सारनाथ डब्ल्यूटीपी की पाइप फटने से वरुणा पार इलाके में पानी के लिए हाहाकार मच गया। अचानक फटी पाइप लाइन के चलते ओवरहेड टैंकों में पानी नहीं पहुंचा। इससे हुकुलगंज, पांडेयपुर, सिकरौल, सरसौली, मीरापुर बसहीं, खजुरी सहित कई इलाकों में पानी का संकट खड़ा हो गया। पानी नहीं मिल तो लोग बोरिंग और हैंडपंपों के सहारे जरूरत पूरी की। हुकुलगंज के पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने जल निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पार्षद ने कहा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के बाहर मुख्य पाइप फटने से यह संकट खड़ा हुआ है। कार्यदायी संस्था मेघा कंपनी ने कोई रिस्पांस नहीं दिया। जब से यह डब्ल्यूटीपी का निर्माण हुआ तब से कुछ न कुछ परेशानी बनी रहती है। दरअसल, यहां की जर्जर पाइप लाइन व्यवस्था से पानी की आपूर्ति की जा रही है। जिसके चलते आए दिन फटने की दिक्कत बनी रहती है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है। सूचना के बाद जल निगम के अधिकारियों ने मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। जल निगम के मुख्य अभियंता एके पुरवार ने बताया कि पाइप मरम्मत के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें