फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 हजार भवन स्वामी कर रहे गृहकर की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गृहकर की चोरी करने वाले 75 हजार भवन स्वामियों का पता नगर निगम के जीआईएस सर्वे से चला है। इन लोगों ने अब तक नगर निगम को गृहकर के रूप में पैसा नहीं दिया है। इनमें से 15 हजार भवन स्वामियों को नगर निगम ने गृहकर जमा करने का नोटिस दिया है। बाकी 55 हजार भवन स्वामियों को जोनवार नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है। इनमें ज्यादातर व्यवसायिक, खाली भूखंड और वे घर शामिल हैं, जो पहले एक तल के थे। अब तीन तल हो गए हैं।
विज्ञापन

इतने अधिक भवनों का गृहकर जमा नहीं होने से कर निरीक्षकों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है कि आखिर ये लोग क्या कर रहे हैं। नगर निगम की ओर वार्डवार कर निरीक्षक लगाए गए हैं। इसके बाद भी भवनों का गृहकर छूट गया। यही नहीं अधिकारियों ने 15 कर निरीक्षकों से इस लापरवाही के लिए पूछताछ की है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि इन 75 हजार भवन स्वामियों के गृहकर से नगर निगम की आय बढ़ेगी। खासकर कैंटोमेंट क्षेत्र में इनकी संख्या अधिक है। इन्हें नोटिस जारी कर गृहकर जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें