वाराणसी। खरीफ फसल के लिए शारदा सहायक नहर में पानी छोड़ा गया है। इससे पिंडरा व बड़ागांव ब्लाक के करीब 70 गांवों के किसानों को फायदा मिलेगा। इसको लेकर किसान खुश हैं।
विज्ञापन
सिगरा स्थित सिंचाई विभाग में स्थित सिचाई खंड (जौनपुर) का भी कार्यालय है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि खरीफ फसल की बोआई को देखते हुए शारदा बैराज लखीमपुर से नौ जून को पानी छोड़ा गया है। जौनपुर से होकर बनारस के पिंडरा ब्लाक के करीब 50 गांव एवं बड़ागांव के करीब 20 गांव से होकर यह नहर गुजरती है। यहां इस नहर के गणखंडा सोहनी माइनर एवं बाबतपुर राजवाहा है। इस नहर का ज्यादा हिस्सा जौनपुर में ही है। पानी जौनपुर के सभी नहर प्रखंडों में पहुंच चुका है। जल वितरण रोस्टर के अनुसार होगा। संवाद