मिली नई वेशभूषा और किट
जल पुलिस को अब पीले रंग की शर्ट और नेवी ब्लू रंग की पैंट (यूनिफॉर्म) दी गई है। इससे वे भीड़ में आसानी से नजर आते हैं। इसके साथ ही उन्हें लाइफ जैकेट, लाउडहेलर (ध्वनि विस्तारक यंत्र) और सनग्लासेस से युक्त सुरक्षा किट दी गई है। जल पुलिस को 14 वायरलेस सेट और 18 पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लैस किया गया है, जिससे किसी भी घटना को होने से पहले रोका जा सके।
रामनगर में नई पुलिस चौकी प्रस्तावित
जल पुलिस की अभी अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और नमो घाट पर तीन चौकियां स्थापित हैं। पुलिस की क्षमता बढ़ाने के लिए अब रामनगर में नई पुलिस चौकी का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन तलाशी जा रही है। जमीन मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
क्या बोले अधिकारी
जवानों की संख्या बढ़ने से निश्चित ही टीम का बल बढ़ा है। टीम में महिला कर्मियों की भी तैनाती होनी चाहिए। हमारी ओर से स्नान वाले घाटों पर 22 जेटी लगाई गई हैं। इससे एक साल में 84 लोगों को डूबने से बचाया गया है। हाल ही में निर्जला एकादशी पर भी डूबने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। -सुजीत त्रिपाठी, प्रभारी जल पुलिस, वाराणसी