फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: काशी में गंगा की लहरों में वाटर लेजर शो का लुत्फ उठाएंगे पर्यटक, पहली किश्त में तीन करोड़ रुपये जारी

Fri, 20 Sep 2024 10:21 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी में भ्रमण करने आने वाले देश- विदेश के पर्यटक अब यहां वॉटर लेजर शो का भी लुत्फ उठा सकेंगे। वाटर लेजर शो के आयोजन को लेकर 17.31 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसमें पहली किश्त के रूप में तीन करोड़ रुपये जारी किए गए। 
विज्ञापन
वाटर लेजर शो (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी एवं प्रयागराज में श्रद्धालुओं और आगंतुकों के मनोरंजन के लिए वाटर लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। काशी के लिए स्वीकृत 17.31 करोड़ में पहली किश्त के रूप में तीन करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यूरोपीय देशों में वाटर लेजर शो लोकप्रिय है, जिसको दृष्टिगत रखते हुए पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए काशी में वाटर लेजर शो की तैयारी की गई है। 

पर्यटक गंगा, यमुना की लहरों के साथ विजुअल एवं साउंड का आनंद ले सकेंगे। काशी में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं, जो विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती, गंगा घाट, सारनाथ सहित अन्य स्थलों का भ्रमण करते हैं। सभी को लेजर शो के जरिये काशी की प्रचीनता और इतिहास की जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


इसी तरह प्रयागराज में पर्यटक यमुना के दर्शन के साथ महाकुंभ के बारे में भी बेहतर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। चार महीने बाद विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समागम महाकुंभ-2025 का आयोजन होगा, इस बार लगभग 50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस हेतु स्नान, ध्यान, भ्रमण व ठहरने की उत्तम व्यवस्था की जा रही है। वाटर लेजर शो भी इसका हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें