घटनास्थल पर पहुंचे राज्यमंत्री।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने जल संस्थान पहुंचकर क्लोरीन गैस रिसाव के स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों का हाल जाना। साथ ही उनके इलाज की जिम्मेदारी जल संस्थान को उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गैस रिसाव के घटना की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई होगी।
जल संस्थान परिसर की सुरक्षा बढ़ाने के साथ मशीन व अन्य उपकरणों के रखरखाव पर ध्यान देने को कहा। मंत्री के पूछने कर जलकल के महाप्रबंधक नीरज गौड़ ने बताया कि क्लोरीन की कुछ खाली टंकी विगत 10 वर्षों से कबाड़ में पड़ी हुई थीं। संभवत किसी टंकी में गैस रह गई थी, जिससे रिसाव शुरू हो गया था।
जानकारी होने पर परिसर में स्थित कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे पानी डालकर गैस का रिसाव बंद किया। महाप्रबंधक ने स्वीकार किया कि जल संस्थान के आसपास के कुछ मकानों के लोग निश्चित रूप से प्रभावित हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मंत्री ने हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न होने पाएं। साथ ही कल की घटना की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।