फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पाकिस्तान के खिलाफ व्यापार मंडल की चेतावनी रैली, कहा- POK वापस लो, जरूरत पड़ी तो बॉर्डर पर भी जाएंगे

Mon, 12 May 2025 11:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविश नारायण सिंह और सुधांशु सिंह सभी सदस्यों ने एक सुर में कहा कि देश का हर नागरिक अब बर्दाश्त नहीं करेगा, पाकिस्तान को उसकी हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने निकाली चेतावनी रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोटवा छितौनी व्यापार मंडल वाराणसी के तत्वावधान में एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री व सैकड़ों व्यापारी शामिल हुए। रैली का उद्देश्य भारत सरकार तक यह संदेश पहुंचाना था कि अब पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) को वापस लेने का प्रयास किया जाए।

विज्ञापन


व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविश नारायण सिंह और सुधांशु सिंह सभी सदस्यों ने एक सुर में कहा कि देश का हर नागरिक अब बर्दाश्त नहीं करेगा, पाकिस्तान को उसकी हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। यदि आवश्यकता पड़ी तो हम व्यापारी सीमा पर जाने को भी तैयार हैं। व्यापार मंडल भारत सरकार के हर कदम में तन-मन-धन से साथ खड़ा रहेगा।

इस रैली में प्रमुख रूप से डॉ. सुरेश सिंह, बिरजू पटेल, प्रमोद सिंह, संजय गुप्ता), सुनील गुप्ता, दिनेश गुप्ता, संतोष सेठ, विक्की गुप्ता, तूफानी महाराज, साहेबलाल, सुरेंद्र सिंह बाबा, पप्पू मौर्या, राजन सेठ, किशन पटेल, राजकुमार पटेल, गांधी हार्डवेयर, अनिल, दीप ग्लास एंड हार्डवेयर, लालमन यादव, चंद्रकांत वस्त्रालय, भागीरथी पटेल, रतनदीप हार्डवेयर, मुकेश इलेक्ट्रिक, नितेश सिंह, दिनेश पटेल, बाबा मैकेनिक, संजय पटेल, पाल इलेक्ट्रिक, राजनाथ पटेल, राजू प्रजापति, दिलीप प्रजापति, धर्मेंद्र पटेल, नासिर अहमद, राजेश गुप्ता, राधेश्याम चौरसिया, शेरू कम्युनिकेशन, सुनील पिंटू गुप्ता, आकाश सिंह, मनीष गुप्ता समेत अनेक व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने यह भी अपील की है कि यदि कोई व्यापारी कोई सुझाव देना चाहता है तो वह अगले 24 घंटे के भीतर सुझाव दे सकता है।
रैली में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें