फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फुटपाथ से लेकर सड़क तक कब्जा होने से पैदल चलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
लंका मार्ग पर अतिक्रमण के कारण लगता हैं जाम संवाद
विज्ञापन
चार बार अभियान, 400 लोगों पर जुर्माना फिर भी खत्म नहीं हुआ अतिक्रमणमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। बीते 10 महीने में चार बार अभियान चलाया गया और 400 लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। बावजूद अब तक अतिक्रमण खत्म नहीं हुआ और न ही परेशानी। शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर स्थायी- अस्थायी दुकानों के चलते लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। पिछले दिनाें पुलिस प्रशासन की ओर से चलाया गया नो अतिक्रमण नो जाम अभियान भी फ्लॉप हो रहा है। बाजारों में पैदल चलने वालों की जगह पर कारोबार हो रहा है। लोगोंं को जाम और पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गोदौलिया, नई सड़क, बेनियाबाग, कचहरी, लंका, पांडेयपुर, लक्सा में जाम और पार्किंग की समस्या से एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रोज फंसती हैं।
लंका के फुटपाथ पर ठेले व वाहन
लंका क्षेत्र में अस्पताल और बीएचयू के बाहर खान पान के ठेलों की भरमार है। इसके चलते पैदल चलने वालों को काफी दिक्कत आ रही है। लंका से रवींद्रपुरी जाने वाले फुटपाथ पर ठेले और वाहन खड़े रहते हैं। लोग सड़क पर चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कचहरी क्षेत्र में सड़कों पर गाड़ियों की पार्किंग
कचहरी क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की पार्किंग रहती है। इस चक्कर में पैदल चलने वालों को काफी परेशानी होती है। सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक गाड़ियों के चलते जाम की स्थिति रहती है। शाम 5 बजे के बाद इसी सड़क पर वाहन फर्राटा भरने लगते हैं।
गोदौलिया क्षेत्र में पाथवे गली में दुकानदारी
गोदौलिया क्षेत्र के पाथवे और गलियों तक में दुकानदारी के चक्कर में दिक्कत आ रही है। पैदल चलने वालों की जगह पर लोग कारोबार कर रहे हैं। यहां पत्थर की कुर्सियां लगी हैे। जिन पर पर्यटक नहीं बैठ पाते हैं, यहां लोग कपड़े का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन

पांडेयपुर क्षेत्र में बेतरतीब आटो बढ़ा रहे परेशानी
पांडेयपुर क्षेत्र में बेतरती आटो के चलते आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके चक्कर में यहां लंबा जाम लगता है। इस मार्ग से कई एंबुलेंस का आना जाना होता है। दीनदयाल अस्पताल और कबीरचौरा अस्पताल से आने वाले वाहनों को जाम में फंसना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें