फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: टैक्स टाइटंस ने ऑडिट अवेंजर्स को 39 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सीए बॉक्स क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल में टैक्स टाइटंस ने ऑडिट अवेंजर्स को 39 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर टैक्स टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑडिट अवेंजर्स की टीम 38 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस दौरान सीए मयंक न्योतिया को मैन ऑफ द मैच और सीरीज ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ द टूर्नामेंट सीए तारिक अंसारी को दिया गया।
विज्ञापन

कमच्छा स्थित एमवीएन स्पोर्ट एरेना मैदान पर चार दिनों तक टूर्नामेंट के मैच हुए। टैक्स टाइटंस की कप्तानी सीए विंध्यवासिनी प्रजापति और ऑडिट अवेंजर्स के कप्तान सीए गुरुदयाल गुप्ता रहे। फाइनल मैच के बाद शाखा पदाधिकारियों और वरिष्ठ सीए सदस्यों के बीच एक फ्रेंडली मैच खेला गया जिसे शाखा पदाधिकारियों की टीम ने जीता। सभी विजेता और उपविजेता टीम के सदस्यों, अंपायरों, स्कोरर, यूट्यूब पे सीधा प्रसारण करने वाली टीम और कन्वेनर सीए राजीव कुमार सिंह को पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने और उपविजेता टीम को ट्रॉफी शाखा उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें