फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलेट पेपर पर मतदान, नाम के साथ होगी प्रत्याशी की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के बीच एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कलेक्ट्रेट में तीन भवनों में नामांकन के लिए नौ कक्ष बनाए जा रहे हैं। इसमें आठ विधानसभाओं के लिए अलग-अलग आठ कक्ष होंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन (एडीएम ई) के न्यायालय में जिलाधिकारी स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव के निर्वाचन अधिकारी के रूप में बैठेंगे। यहां एमएलसी चुनाव के प्रत्याशियों का नामांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव को ईवीएम से कराया जाएगा। ईवीएम परीक्षण पहले से कराया जा चुका है और वाराणसी में क्षमता से ज्यादा ईवीएम मौजूद हैं। एमएलसी चुनाव में बैलेट पेपर पर प्रत्याशी का नाम, पार्टी का नाम और फोटो होगी। वाराणसी, भदोही व चंदौली के 4949 मतदाता प्रत्याशी के नाम के सामने बैगनी रंग की कलम से प्रथम वरीयता का मत देंगे। इसी आधार पर मतों की गणना भी की जाएगी।
आरओ के समक्ष होेंगे नामांकन
जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने सभी विधानसभाओं के लिए रिटर्निंग अफसर (आरओ) की तैनाती कर दी गई है। इसमें एसडीएम राजीव राय को पिंडरा, आलोक कुमार सिंह को अजगरा, नंद किशोर कलाल को शिवपुर, पुष्पेंद्र पटेल को रोहनिया, अंशिका दीक्षित को शहर उत्तरी, गिरीश कुमार द्विवेदी को शहर दक्षिणी, सुरेंद्र बहादुर सिंह को वाराणसी कैंट, उदयभान सिंह को सेवापुरी का आरओ बनाया गया है। इसके अलावा एडीएम रणविजय सिंह उप जिला निर्वाचन अधिकारी और चुनाव कार्यालय के प्रभारी दयाशंकर उपाध्याय को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें