फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: लखनऊ, आगरा और कानपुर रूट पर चलेंगी वॉल्वो बसें, आसान होगा यात्रियों का सफर

Mon, 30 Sep 2024 12:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी से लखनऊ, कानपुर या आगरा जाना अब आसान होगा। लॉकडाउस से पहले बंद हुए बस संचालन को फिर से शुरू की जाएगा। इससे यात्रियों का सफर आसान होगा। 
विज्ञापन
वॉल्वो बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के पहले से बंद वॉल्वो बसों को फिर से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में शामिल किया जाएगा। मुख्यालय स्तर से इसकी प्रक्रिया चल रही है। वाराणसी परिक्षेत्र से वॉल्वो बसों का संचालन लखनऊ, कानपुर, आगरा रूट पर किया जाएगा। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि दो वॉल्वो बसें वाराणसी परिक्षेत्र को मिलनी है।

विज्ञापन


2019 में ही वॉल्वो बसों का करार रोडवेज से खत्म होने के बाद से दोबारा बसों को बेड़े में शामिल नहीं किया जा सका। पहले वाराणसी कैंट बस स्टेशन से लखनऊ और काठमांडो के लिए वॉल्वो बसों का संचालन होता था। करार खत्म होने के बाद से दोबारा इन बसों को नहीं जोड़ा जा सका। अब एक बार फिर से मुख्यालय ने 10 वॉल्वो बसों को खरीदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें