फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने किया सुसाइड: मां की डांट से नाराज बेटी ने कुएं में कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 30 Sep 2024 12:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले में मां की डांट से नाराज छात्रा ने कुएं में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के जखांव गांव में रविवार की रात मां की डांट से नाराज इंटरमीडिएट की छात्रा ने कुएं में कूदकर जान दे दी। सोमवार की सुबह गोताखोरों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई में जुटी।

विज्ञापन


यह है मामला 
जखांव गांव निवासी शोभनाथ बिंद की बेटी कोमल (16) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। रविवार शाम को मां की डांट से नाराज होकर वह घर से थोड़ी दूर स्थित कुएं में छलांग लगा दी। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो पुत्री की तलाश शुरू की। इस दौरान कुएं के जगत पर उसका चप्पल दिखा। परिजनों ने अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रामपुर घाट से गोताखोर को बुलाया। गोताखोर ने लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद डूबी छात्रा के शव को कुएं से बाहर निकाला। शव देखते ही परिजनों में चीख- पुकार मच गई। बताया जाता है कि छात्रा एक भाई एक बहन में छोटी थी।
विज्ञापन




लोगों में चर्चा रहा कि रविवार को किशोरी घर मे सब्जी बनाई गई थी। उसकी मां ने बस इतना कह दिया कि बिटिया ऐसे सब्जी बनऊबु त ससुराल में बुराई होई जाए। जिसको लेकर वह नाराज हो गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें