फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivah Muhurat: अगले हफ्ते बजने लगेगी शहनाई, काशी में 10 हजार से अधिक होंगी शादियां, ये लॉन बने पहली पसंद

Wed, 06 Nov 2024 02:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Vivah Muhurat November: अगले हफ्ते देवोत्थान एकादशी के बाद से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इसे लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। वहीं वाराणसी में कार्यक्रम के लिए सारनाथ-रिंग रोड किनारे के लॉन लोगों की पहली पसंद बने हैं।
विज्ञापन
देवोत्थान एकादशी के बाद विवाह के मुहूर्त होंगे शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले हफ्ते देवोत्थान एकादशी के बाद से वैवाहिक लग्न की शुरुआत होगी। नवंबर और दिसंबर में शुभ मुहूर्त में शादियों व मांगलिक कार्यक्रमों के लिए लॉन, बैंक्वेट हॉल और होटलों में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। 

विज्ञापन


दूल्हा-दुल्हन की पहली पसंद इस समय हरहुआ रिंग रोड किनारे के लॉन और सारनाथ क्षेत्र के लॉन-होटल बने हुए हैं। छावनी क्षेत्र के अधिकतर होटलों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। मई-जून माह में लग्न नहीं होने के कारण नवंबर और दिसंबर में सबसे अधिक शादियां होंगी। मैरिज लॉन, कैटरिंग और बैंड-बाजा वालों के अनुसार इस लग्न के दौरान शहर भर में करीब 10000 से अधिक शादियां होंगी।
 
सारनाथ स्थित पुराना आरटीओ के पास लॉन में कैटरिंग का काम करने वाले रौनक गुप्ता ने बताया कि इस बार स्थिति यह है कि कहीं-कहीं एक ही दिन में चार साइट पर काम हो रहा है। एक होटल में एक ही मुहूर्त पर दो शादियां हो रही हैं। दूसरे शहरों से आकर लोग यहां शादी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वाराणसी मैरेज लॉन व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर ने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 1220 रजिर्स्ड लॉन हैं। सभी लॉन बुक हैं। छोटे-बड़े 800 से अधिक होटल व बैंक्वेट हॉल में भी शादियां होंगी।

पार्किंग स्पेस को लेकर हरहुआ रिंग रोड फेज-1 और दो किनारे लॉन, एयरपोर्ट रोड और सारनाथ क्षेत्रों के लॉन की मांग ज्यादा है। टेंट कारोबारी शरद श्रीवास्तव ने बताया कि नवंबर और दिसंबर के लग्न से थोड़ी राहत मिलेगी। मई-जून की कमी नवंबर और दिसंबर में पूरी होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें