विमान में 'जेहाद' चिल्लाने पर नौ महीने के लिए जेल
- फोटो : Getty Images
विस्तारा एयर लाइंस की फ्लाइट संख्या 729 से गुरुवार को दिल्ली से वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाले 126 देशी-विदेशी यात्रियों की जान 24 घंटे तक सांसत में फंसी रही। यात्रा से पहले उन्होंने नहीं सोचा होगा कि उनका सफर डर और दहशत भरा होने वाला है। मौसम की खराबी के कारण फ्लाइट बाबतपुर एयरपोर्ट पर घंटे भर मंडराती रही और लैंडिंग न होने पर उसे कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। वहां पायलट बदलने की जद्दोजहद के बाद विमान ने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी पर वहां भी नहीं उतर पाया। अंतत: उसे अहमदाबाद भेज दिया गया। इस दौरान विमान में चीख-पुकार के साथ ही जापान की एक महिला यात्री बेहोश हो गई। यात्रियों का कहना था कि फ्लाइट में हाईजैक जैसा माहौल हो गया था।
गुरुवार दोपहर बाद 2:05 बजे नई दिल्ली से उड़ा विस्तारा का विमान लगभग 3:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के ऊपर पहुंचा। तीन बार लैंडिंग का प्रयास और एक घंटे हवा में मंडराने के बाद उसे कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। विमान के कोलकाता में लैंड करने से पहले यात्रियों ने फ्लाइट में ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप था कि वाराणसी में उसी दौरान दो अन्य एयरलाइंस के विमान लैंड कर गए। विस्तारा की फ्लाइट को न जाने क्यों नहीं उतारा गया? यात्रियों का आरोप है कि एयरपोर्ट पर फ्लाइट के स्टाफ ने अभद्रता भी की। यात्रियों के प्रदर्शन की सूचना पर सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पायलट और अधिकारियों से बात की।