फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर : महिला पुलिसकर्मी को महिला श्रद्धालु ने दांत काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर दो के प्रवेश द्वार के पास बैरिकेडिंग में लगी एक दक्षिण भारतीय महिला श्रद्धालु ने सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मी की अंगुली को दांत से काट लिया। इससे महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। साथियों ने उन्हें मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया। बाद में आरोपी महिला और महिला पुलिसकर्मी के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

महिला श्रद्धालु समूह के साथ काशी दर्शन के लिए पहुंची थी। गेट नंबर दो के प्रवेश द्वार के पास बैरिकेडिंग में लगी महिला आगे बढ़ने लगी। ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह उलझ गई। इसी दौरान उसने महिला पुलिसकर्मी की हाथ की अंगुली में दांत काट लिया। दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना मंदिर परिसर के अंदर हुई थी। विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें