विश्वनाथ धाम में गूंजे मंगल गीत
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रीराम जन्मोत्सव का उल्लास छाया रहा। श्री काशी सत्संग मंडल की ओर से चल रही नवाह्न मनास पारायण व श्रीरामकथा में श्रीराम जन्मोत्सव में महिलाओं ने बधाई गीत गाए। आतिशबाजी हुई। आचार्य सूर्यलाल मिश्र के आचार्यत्व में 111 भूदवों ने मानस का पारायण किया।
मुख्य अतिथि कामाख्या से आए स्वामी अखंड वृत्ति महाराज ने कहा कि 68 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को देखकर मन प्रफुल्लित हो गया। अघोरी सिद्धनाथ महाराज, प्रयाग पीठाधीश्वर योगीराज पागल बाबा, पीतांबरा पीठाधीश्वर डॉ. आचार्य दिनेश महाराज, मुजफ्फरपुर के जिला जज दशरथ मिश्रा तथा आयुर्वेदाचार्य डॉ. श्यामसुंदर पांडेय पूजन अर्चन कर प्रभु का गान किया। स्वागत डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक ने किया।