फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ धाम: मंदिर की दीवारें होंगी ऊंची, बढ़ेगी AI कैमरों की संख्या; अफसरों ने कॉरिडोर का किया निरीक्षण

Fri, 22 May 2026 10:38 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाया जाएगा। धाम क्षेत्र में एआई युक्त सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक स्लाइडिंग गेट और ऊंची दीवारें बनाई जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए नए वैकल्पिक मार्ग भी विकसित होंगे। अधिकारियों ने निरीक्षण कर आगामी पर्वों पर सुरक्षित और निर्बाध दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर का द्वार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए बड़े बदलाव किए जाएंगे। धाम क्षेत्र में एआई तकनीक से लैस आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मंदिर परिसर की दीवारों की ऊंचाई बढ़ाने और भैरव गेट पर अत्याधुनिक स्लाइडिंग गेट लगाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अपर निदेशक आईबी विनीता शर्मा, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और एडीजी सुरक्षा तरुण गाबा ने श्री काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, गंगा द्वार और आसपास के मार्गों का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की आवाजाही को और सुगम बनाने पर चर्चा की।

विज्ञापन

निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पर्वों और विशेष अवसरों पर भारी भीड़ को देखते हुए निर्बाध और सुरक्षित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने उड़पी और आसपास की दुकानों पर आने वाले लोगों तथा गंगा द्वार से लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नए वैकल्पिक मार्ग संचालित करने के निर्देश दिए। इसके तहत द्वार संख्या-4 के पास प्रशासनिक भवन के बगल से नया मार्ग विकसित किया जाएगा, जिससे भीड़ का दबाव कम किया जा सके।

बैठक में धाम क्षेत्र की निगरानी व्यवस्था को अत्याधुनिक बनाने पर विशेष बल दिया गया। वर्तमान में लगे करीब 325 सीसीटीवी कैमरों, वीडियो एनालिटिक्स सिस्टम, वॉच टावर और नाइट विजन उपकरणों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें