फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तमसा नदी में डूबने से युवक की मौत, टहलने के दौरान फिसलकर गिरने की आशंका; पहुंची पुलिस

Fri, 22 May 2026 10:27 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: युवक के डूबने की सूचना पाकर कासिमाबाद थाने की पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक का पैर फिसल कर गिर जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
गौतम मद्धेशिया की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहादुरगंज स्थित करधन घाट पर तमसा नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान गौतम मद्धेशिया के रूप में हुई। वह बहादुरगंज वार्ड नंबर 11 के निवासी और स्वर्गीय बृजेश मद्धेशिया के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार गौतम बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। आशंका जताई जा रही है कि नदी किनारे चलते समय उनका पैर फिसल गया और वह तमसा नदी में गिर पड़े, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे नदी में युवक का शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मृतक के बड़े भाई नीतिश मद्धेशिया ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गौतम रात में टहलने के लिए नदी की तरफ गए थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए थे। सुबह शव मिलने की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

परिजनों ने बताया कि गौतम तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और तीन दिन पहले ही बाहर से कमाकर घर लौटे थे। युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहादुरगंज चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र चंद्र दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नदी में डूबने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें