फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: विशाखापट्टनम-बनारस एक्सप्रेस रहेगी निरस्त, अब व्हाट्सएप पर भेजे जाएंगे ई-चालान

Wed, 30 Jul 2025 04:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बनारस से 11 और 14 अगस्त को चलने वाली 18524 बनारस-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। वहीं वाहन स्वामियों को व्हाट्सएप के जरिये चालान का विवरण भेजा जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संबलपुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य की वजह से विशाखापट्टनम से 10 और 13 अगस्त को चलने वाली 18523 विशाखापट्टनम-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं, बनारस से 11 और 14 अगस्त को चलने वाली 18524 बनारस-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। वहीं, संबलपुर से 8 से 15 अगस्त तक चलने वाली 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस संबलपुर के स्थान पर रेंगाली स्टेशन से चलाई जाएगी। यह ट्रेन संबलपुर से रेंगाली के बीच निरस्त रहेगी।  

विज्ञापन


अब व्हाट्सएप पर भेजे जाएंगे ई-चालान
ई-चालानों की अधिकतम वसूली के लिए आईटीएमएस और यातायात पुलिस के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। वाहन स्वामियों को व्हाट्सएप के जरिये चालान का विवरण भेजा जाएगा। भुगतान की प्रक्रिया को डिजिटल बनाया जाएगा। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि लोग यह बहाना करके बचने का प्रयास करते थे, कि चालान के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। व्हाट्सएप के जरिये चालान का विवरण भेजा जाएगा। जुर्माना भरने की व्यवस्था भी ऑनलाइन की जाएगी। 

नगर निगम सदन की बैठक पांच अगस्त को

नगर निगम सदन की बैठक पांच अगस्त को होगी। मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में उपवन योजना, राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम, पार्किंग नियमावली और संचालन, विज्ञापन और राजस्व बढ़ाने के लिए ई निविदा पर चर्चा की जाएगी। कर निर्धारण समेत कई अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पूर्व की बैठकों में दिए गए निर्देश के अनुपालन की जानकारी ली जाएगी। 
विज्ञापन

1850 ने जमा किया 3.15 करोड़ संपत्ति कर

नगर निगम की ओर से संपत्ति कर (गृहकर, जलकर, सीवरकर) पर दी जा रही छूट की अवधि 31 जुलाई को समाप्त हो रही है। इसमें सिर्फ दो दिन बचे हैं। मंगलवार को एक ही दिन में छूट का लाभ उठाते हुए 1850 भवन स्वामियों ने 3.15 करोड़ रुपये जमा किए। इनमें 450 लोगों ने 1.15 करोड़ रुपये ऑनलाइन जमा किए।

मेयर अशोक कुमार तिवारी ने नगर के भवन स्वामियों को 28 मई से 31 जुलाई तक तीन चरणों में गृहकर जमा करने पर छूट देने का निर्णय लिया था। नगर निगम की ओर से दी जा रही छूट की इस अवधि में अब तक 85132 भवन स्वामियों ने 53.08 करोड़ गृहकर, जलकर, सीवरकर जमा किए हैं। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने भवन स्वामियों से अपील की कि जिन भवन स्वामियों ने अपने भवन का गृहकर, जलकर, सीवरकर अभी तक जमा नहीं किया है, 31 जुलाई तक जमा कर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें