फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के 'खास' की पहल पर वाराणसी के दो और मदरसों में शुरू होगी वर्चुअल क्लास

Wed, 29 Nov 2017 04:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मदरसा - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
एक ओर जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने मदरसों की सूरत बदलने की कवायद तेज कर दी है, वहीं दूसरी ओर मोदी के खास माने जाने वाले मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के चांसलर जफर सरेशवाला भी काशी के मदरसों को हाईटेक बनाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


उनकी पहल पर अब शहर के दो अन्य मदरसों में वर्चुअल क्लास शुरू होने जा रही है। मदरसा बहरुल उलूम छित्तनपुरा और मदरसा मजहरुल उलूम गोलगड्डा में वर्चुअल क्लास शुरू करने की कवायद तेज कर दी गई है। 

मदरसों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम से जोड़ने के लिए अराइज एंड अवेक संस्था की ओर से इसी साल फरवरी में मदरसा दायरतुल इस्लाहे चिराग-ए-उलूम में वर्चुअल क्लास की शुरुआत की गई। वर्चुअल क्लास के जरिये मदरसा छात्रों अंग्रेजी, गणित और विज्ञान जैसे विषय ऑनलाइन पढ़ाए जा रहे हैं। ये प्रयोग यहां काफी सफल भी हुआ।
विज्ञापन


इसे देखते हुए मदरसा चिराग-ए-उलूम निस्वां (छात्राओं का मदरसा) में इसकी शुरुआत हुई। इन दोनों मदरसों में शुरू किए गए वर्चुअल क्लास से करीब ढाई हजार से छात्र-छात्राएं जुड़ गए हैं।

अब इस दायरे को बढ़ाने के लिए मदरसा बहरुल उलूम और मदरसा मजहरुल उलूम में इसकी शुरुआत की जा रही है। वर्चुअल क्लास का संचालन कर रहे एमए कैफी ने बताया कि अगले दो महीने के अंदर इन दोनों में मदरसों में इसे शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें