घटना के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव को 31 दिसंबर को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं बृहस्पतिवार को इसी मामले में रुपये लेते हुए निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निलंबित कर दिया है। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी रहे निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव की शिकायत मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया और इसकी जांच एडिशनल एसपी ऑपरेशन को सौंप दी गई है। वीडियो की जांच भी की जा रही है।-अंकुर अग्रवाल, एसपी, चंदौली