फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: 9वीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी के घर से बरामद हुई किशोरी

Wed, 04 Jan 2023 09:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली जिले एक एक गांव में नौवीं की छात्रा के साथ  दुष्कर्म और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने है। पीड़िता की मां ने गांव के ही एक युवक और परिजनों पर आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म का आरोप - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली जिले एक एक गांव में नौवीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने बताया कि दो जनवरी की शाम 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली  उसकी बड़ी पुत्री अपनी छोटी बहन व अन्य बच्चों के साथ गांव स्थित एक दुकान से कुछ सामान लाने गई थी।

विज्ञापन


दुकान से सभी बच्चे घर आ गए लेकिन बड़ी पुत्री नहीं आई। पूछने पर छोटी बेटी ने बताया कि दीदी को गांव निवासी एक युवक अपने साथ ले गया है। इसके बाद परिजनों ने छात्रा की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। अगले दिन तीन जनवरी को छोटी पुत्री की निशानदेही पर किसी प्रकार घर के लोगों ने आरोपी युवक के घर से छात्रा को बरामद किया।

छात्रा की मां के मुताबिक, उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म हुआ। वहीं एक महिला और किशोरी ने मारपीट भी की। बुधवार को मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर पीड़िता की मां ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि पीड़िता के मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें