फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल पत्र, कम भराएं गाड़ियों में तेल, जानिये सच

Sat, 22 Apr 2017 03:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाहन में तेल भराने को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल इंडियन ऑयल कंपनी के एक लेटर ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है। लोगों को यह नही समझ आ रहा कि वह टंकियों में तेल पूरा भराएं या आधा।
विज्ञापन


हालांकि वहीं पेट्रोल कंपनियों ने वायरल लेटर को निराधार बताया है और वाहन की टंकी में आटोमोबाइल कंपनियों के तय मानक तक पेट्रोल या डीजल भराने की बात कही है। सोशल मीडिया पर इंडियन ऑयल के नाम से एक लेटर वॉयरल हुआ है।

इसमें कहा गया है कि ‘आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होना तय है इसलिए अपने वाहन में पेट्रोल अधिकतम सीमा तक न भरवाएं। यह ईंधन टैंक में विस्फोट का कारण बन सकता है। कृपया आप अपने वाहन में आधा टैंक ही ईंधन भरवाएं और एयर के लिए जगह रखें।
विज्ञापन


इस हफ्ते पांच विस्फोट दुर्घटनाओं की वजह, अधिकतम पेट्रोल भरने से हुआ है। कृपया पेट्रोल टंकी को दिन में एक बार खोल कर अंदर बन रही गैस को बाहर निकाल दें।’ इसको लेकर लोग अपने टंकी को फुल कराने से बच रहे हैं।

इस बाबत जब इंडियन ऑयल के वरिष्ठ मंडल रिटेल सेल वाराणसी जोन राहुल दीक्षित से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि ऑटोमोबाइल कंपनियों ने वाहन की जो कैपसिटी तेल भराने को लेकर निर्धारित कर रखी है उतना तेल बेझिझक भराया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि टंकियों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक से 15 प्रतिशत तक ज्यादा टंकियों में जगह होती है। उतना काफी है। उन्होंने वायरल पत्र को निराधार बताया।

इस बाबत भारत पेट्रोलिय वाराणसी के प्रादेशिक प्रबंधक रिटेल सुदिप्तो मुखर्जी ने बताया कि पेट्रोल टंकियों को कंपनियों द्वारा निर्धारित मानक तक तेल भरने के बाद एयर आदि के लिए पर्याप्त स्पेस बचता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें