फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तरीके से शराब की अवैध बिक्री का चल रहा था खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मकबूल आलम रोड स्थित शराब के थोक कारोबारी के गोदाम से शराब की अवैध बिक्री आबकारी विभाग और पुलिस की मिलीभगत से तीन तरीके से हो रही थी। बुधवार को पुलिस ने प्रकरण से संबंधित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस शराब कारोबारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के घर में लगे सीसी कैमरे के डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर), डायरी और मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शराब कारोबारी बोतलों के क्यूआर कोड फाड़ कर लोगों को शराब बेचता था। ताकि, लॉकडाउन में शराब कहीं पकड़ी जाए तो यह पता न चल सके कि वह कहां से लाई गई है। इसके अलावा फुटकर व्यापारियों को शराब न भेज कर वह खुद बेंच देता था। साथ ही महंगी शराब की बोतलें परिचितों को देकर उन्हें डैमेज में दिखा देता था। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कैंट थाने की पुलिस ने शराब कारोबारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित तीन और सारनाथ थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आयकर विभाग को भी प्रकरण की जानकारी दे दी गई है। कारोबारी का लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया प्रचलन में है। वहीं आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें