फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर काम के लिए परेशान, काम कराने वालों में सुस्ती बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब/दानगंज। मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने के लिए शासन से मनरेगा का कार्य शुरू कराने के निर्देश के बावजूद अभी सुस्ती दिख रही है। मजदूर तो काम के लिए परेशान हैं लेकिन प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी भी इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। लिहाजा ज्यादातर गांवों में अभी काम नहीं शुरू हो पाया है। चोलापुर ब्लाक में 89 ग्राम पंचायतों में 20 ग्राम पंचायतों में काम शुरू हुआ है। वहीं आराजीलाइन ब्लॉक में 116 ग्राम पंचायतों में केवल दो ग्राम पंचायतों में काम शुरू हो पाया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा के दौरान चोलापुर के खंड विकास अधिकारी को नोटिस कारण बताओ जारी करने के बाद बुधवार को आनन-फानन में एक दर्जन ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य शुरू करा दिया गया। खंड विकास अधिकारी चोलापुर ने बताया कि 20 ग्राम पंचायत में काम शुरू कराया गया है। जिसमें 400 मजदूर समतलीकरण आवास नाला आदि काम कर रहे हैं। उधर ग्राम पंचायत नियारडीह, उधोरामपुर, हरदासीपुर रजला, हथियर, बाबतपुर में काम शुरू न होने से मजदूरों को समस्या हो रही है। विकासखंड आराजीलाइन में के अयोध्यापुर और दयापुर में बुधवार को चकरोड बनाने का काम शुरू हुआ। इन दोनों गांव में श्रमिक सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए मिट्टी फेंकने में लगे रहे। विकासखंड आराजी लाइन के सभी गांवों से मनरेगा के तहत कार्य के लिए प्रस्ताव मांगा गया है।
सेवापुरी विकास खंड के खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर विकासखंड के दर्जनभर से ज्यादा गांवों में मनरेगा का कार्य सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ ही कराया जा रहा है दो दिन बाद विकासखंड के बचे हुए गांव में भी कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें