मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम को खोलने के लिए गुरुवार को श्री विंध्य पंडा समाज व्यवस्थापिका समिति की बैठक में नामित पांच सदस्यीय टीम ने 48 घंटे बाद अपनी कार्य योजना रिपोर्ट सौंप दी। समिति के पदाधिकारियों की बैठक के बाद शुक्रवार को यह कार्ययोजना डीएम को सौंपी जाएगी। उसके बाद मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट खोलने पर विचार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक 22 जून तक मां विंध्यवासिनी मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जा सकते हैं।
पांच सदस्यीय टीम की कार्य योजना प्राप्त हो चुकी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी के समक्ष इस कार्य योजना को रखते हुए जल्द से जल्द मंदिर खोलने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
पंकज द्विवेदी अध्यक्ष, श्री विंध्य पंडा समाज विंध्याचल।