फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में बोले विनय कटियार- तीन तलाक को खत्म करने को भाजपा प्रतिबद्ध

Sat, 06 May 2017 06:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विनय कटियार
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भुजौटी स्थित एसआर प्लाजा में जिला विस्तारक कार्यशाला जिला कार्य समिति का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि विनय कटियार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय भाजपा के लिए अनुकूल वातावरण का है। अपने प्रयास से हमें इसे और अच्छा बनाना है ।
विज्ञापन


कहा क‌ि सरकार तीन तलाक को खत्म करने एवं अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए वचनबद्ध है। कानूनी अड़चन खत्म होने के बाद इसे पूरा किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से जनता के हित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। तमाम योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं।   छात्र, किसान, गृहणी सभी को ध्यान में रखकर सरकार कार्य कर रही है। योजनाओं के क्रियान्वयन का असर ही है कि जनता लगातार भाजपा के पक्ष में खड़ी दिख रही है। महिलाओं का शोषण रोकने के लिए बिना किसी भेदभाव के सरकार लगातार प्रयासरत हैं। तीन तलाक का विषय बहुत ही ज्वलंत विषय है, लेकिन सरकार इसका कत्तई समर्थन नहीं करती है।
विज्ञापन
  कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है, लेकिन आने वाले समय में हमे पूर्ण विश्वास है कि यहां राम मंदिर बनेगा। शिव कुमार पाठक ने कहा कि पंडित दिनदयाल उपाध्याय के विचारों को जमीन पर उतारकर हम उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर सच्ची श्रद्धांजलि देंगे।   आगामी दस मई से 25 सितम्बर तक सेक्टर स्तर पर पार्टी कई तरह का काम करेगी। उसके क्रियान्वयन के लिए जिले स्तर पर 11 सदस्यीय टीम का गठन व मंडल स्तर पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।   मऊ। भारतीय जनता पार्टी ‘मेरा घर भाजपा का घर’ कार्यक्रम चलाएगी। सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर भाजपा का स्टीकर लगाएंगे। इसके साथ ही मंडल स्तर पर 100 लोगों के ब्लड सैंपल की जांच करके इनके नामों की सूची जिले पर भेजी जाएगी। ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को रक्तदान किया जा सके। इस संबंध में केंद्र सरकार व राज्य सरकार के मंत्रियों का दौरा जिले में होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें