फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दो दिन पहले 10 फीट लंबा अजगर मिलने से दहशत में थे ग्रामीण, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Sun, 27 Dec 2020 04:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ग्रामीणों को मिला अजगर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार डीह गांव में दो दिन पहले 10 फीट लंबे अजगर को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए थे। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए वन अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को सूचित किया जिसकी तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाल दिया था। रविवार को वन विभाग की टीम नियारडीह पहुंची। जहां ग्रामीणों की मदद से 10 फीट लंबे अजगर को लोगों ने पकड़कर प्लास्टिक की बोरी में भरकर वन विभाग के अधिकारी को सौंप दिया।


ग्रामीण पारस यादव अरविंद यादव ने बताया कि गोमती नदी के तट से होकर विशालकाय अजगर घर के पास पर टहल रहा था। खेत खलियान में जाने पर एक अजीब सी आवाज आने पर लोगों ने उसे देखा। इसके बाद लोग डर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद सोमवार को पकड़ा गया और वन विभाग की टीम को सौंप दिया। वन विभाग के रेंजर विशालकाय अजगर को पकड़कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें