फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुआल को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष, बुजुर्ग महिला की हत्या, कई घायल

Sun, 27 Dec 2020 03:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
घायल परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के उमरहां में दो पक्षों के बीच पुआल ले जाने को लेकर सुबह 11 बजे मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान ही एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के उमराहा में तारा शंकर दुबे और कल्पनाथ दुबे के बीच पुआल ले जाने को लेकर बाद विवाद शुरू हो गया। तारा शंकर दुबे अपनी जमीन में पुआल रखे हुए थे, जहां कल्पनाथ दुबे उसे हटाने और ले जाने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया।


विवाद बढ़ने के मारपीट शुरू हो गई और दोनों ओर से ईंट-पत्थर, धारदार हथियार चलने लगे। मारपीट में ताराशंकर देवी की पत्नी विमला देवी(65) के सर में गंभीर चोट लग गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मां को बचाने के चक्कर में बहू सच्चू देवी(35) और पुत्र राहुल दुबे(30) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तारा शंकर दुबे के बेटे प्रवीण कुमार ने औराई कोतवाली पुलिस को विपक्षियों द्वारा ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से मारपीट करने के साथ मां विमला देवी की हत्या करने की तहरीर दी। आरोप लगाया कि हमारे बगीचे में पुआल रखी हुई थी, जिसे दूसरे पक्ष के कल्पनाथ दुबे पुआल ले जाने लगे। मेरे पिता तारा शंकर दुबे और मां ने मना किया। कल्पनाथ दुबे ने मां को पकड़ लिया और उनके लड़के विकास दुबे, लवकुश दुबे और रत्नेश दुबे मारने पीटने लगे।

आरोपियों ने ईंट-पत्थर और गड़ासा से वार किया। इससे मां विमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। औराई पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष कल्पनाथ दुबे ने बताया कि रास्ते में पुआल रखा गया था, जिसे हटाने के लिए कहा गया और उसी में वाद विवाद बढ़ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें