फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: हत्या के आरोपियों को छोड़ने पर ग्रामीणों में आक्रोश, एसपी कार्यालय का किया घेराव; पुलिस पर ये आरोप

Tue, 26 Nov 2024 07:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले के तेजीबाजार के चोरहा में 22 नवंबर को महिला की हत्या के मामले का विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आरोपियों को छोड़ने को लेकर ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर घेराव किया। 
विज्ञापन
एसपी कार्यालय पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के तेजी बाजार के चोरहा गांव में बीते 22 नवंबर 2024 को हत्या के मामले आरोपियों को जमानत मिलने पर परिजन आक्रोशित हो गए। जिसको लेकर मंगलवार को ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान एसपी कार्यालय का घेराव किया।

विज्ञापन


धरिकेष निषाद ने बताया कि उनकी भाभी शुभद्रा निषाद की भैंस खेत में घुसने के विवाद में पट्टीदारों ने हत्या कर दी। इस मामले को घर के बेटे व आरोपियों के घर की बेटी से प्रेम प्रसंग से जोड़कर दिखाया जा रहा है। आरोप है कि इसमें पुलिस पूरी तरह से गलत खुलासा कर रही है।  

इस मामले में मुख्य आरोपी युवती के साथ उसके दो भाई व पिता को गिरफ्तार किया गया। इसमें पिता व दोनों भाइयों को जमानत दे दी गई। धरिकेष  ने कहा कि सभी ने मिलकर उसकी भाभी की हत्या की थी। उसके घर पर न तो कोई नेता आया है, न ही कोई बड़ा अधिकारी जांच करने पहुंचा। जिसको लेकर नाराजगी जताते हुए एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें