फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: गन्ने के खेत से आ रही थी तेज दुर्गंध, ग्रामीणों ने देखा तो मिला युवक का सड़ा गला शव

Mon, 21 Mar 2022 01:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बिशुनपुर गांव के पास सड़क किनारे गन्ने के खेत से तेज दुर्गंध आ रही थी। सोमवार सुबह जब दुर्गंध बर्दाश्त के बाहर हुई तो ग्रामीणों ने खेत में जाकर देखा तो युवक का सड़ा गला शव मिला। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गन्ने के खेत में युवक का सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के पास सड़क किनारे गन्ने के खेत से तेज दुर्गंध आ रही थी। सोमवार सुबह जब दुर्गंध बर्दाश्त के बाहर हुई तो ग्रामीणों ने खेत में जाकर देखा। गन्नों के बीच युवक का सड़ा गला शव देख सकते में आ गए।

शोर मचाने पर मौके पर कई और लोग पहुंचे। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर  तरह-तरह की चर्चाएं हैं।  पुलिस के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सारनाथ: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

सारनाथ क्षेत्र के आशापुर चंद्रा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सोमवार अलसुबह रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिला। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को शिवपुर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें