फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड होते-होते बचा, आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम को बनाया बंधक

Mon, 13 Jul 2020 12:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदली जिले में कानपुर का बिकरु कांड दोहराने से बच गया। आरोपी को पकड़ने के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गांव में तैनात पीएसी के जवान भी पीछे हट गए। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी के समझाने पर ग्रामीणों ने पुलिस को मुक्त किया।

विज्ञापन

चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के अदसड गांव निवासी संतोष मौर्य पर पिछले दिनों मारपीट में शामिल होने का मुकदमा सहित एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। सोमवार की सुबह नौ बजे थाना प्रभारी टीबी सिंह पांच पुलिसकर्मियों संग गांव में पहुंचे और खेत मे काम कर रहे संतोष और अभय को पकड़ कर थाने ले गई।


खेत मे काम कर रहे अन्य महिलाओं ने यह देख शोर मचा दिया। इससे लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस दोनों आरोपी को थाने पहुंचा कर अदसड के रास्ते ककरैत जाने लगे, तभी ग्रामीणों ने पुलिस की जीप को घेर लिया और संतोष को रिहा करने की मांग करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के बंधक होने की सूचना पर एडिशनल एसपी नक्सल अनिल कुमार पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। आश्वासन दिया कि चंदौली में पूरी सुनवाई होगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद लगभग 12 बजे ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को मुक्त कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें