इस अजगर को देखने को उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले में बुधवार को गरमा वन रेंज के एक गांव में आठ फीट लंबा अजगर दिखा। अजगर निकलने की सूचना फैलते ही उस गांव से और आस पास के गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
गुरमा वन रेंज के सलखन ग्राम पंचायत स्थित लालगंज टोले में बुधवार की सुबह मुन्नू विश्वकर्मा के घर के सामने लगभग आठ फीट का अजगर दिखाई दिया। यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। और उसे देखने के लिए भीड़ आ गई।
गांव वालों ने पहले तो गुरमा वन रेंज कार्यालय को सूचना दी लेकिन कोई नहीं पहुंचा तो 100 नंबर पर सूचना दिया। सूचना मिलते ही 100 नंबर वाहन से मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अजगर को अपने कब्जे में लेकर गुरमा वन रेंज कार्यालय को सुपुर्दगी में दे दिया। ग्रामीण मुन्नू विश्वकर्मा एवं कृपा शंकर का कहना है कि वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सूचना दिए जाने के बाद भी मौके पर नही पहुंचे, तब 100 नंबर पर सूचना दी गई।
इस संदर्भ में वन दरोगा पन्नालाल का कहना है कि अजगर को कनछ के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।